दिल्ली BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर हमला, बताया बड़ी साजिश

Syndicated from zeenews.india,


नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक सब एक रोड रेज के बाद हुआ. पुलिस का कहना है कि मनोज तिवारी के घर के पास एक मोड़ पर मनोज तिवारी के स्टॉफ की स्कोर्पियो कार और एक वैगनआर कार में मामूली टक्कर हो गई. इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. मनोज ने खुद घटना के बाद ट्वीट किया कि मेरे 159 नॉर्थ ऐवेन्यु आवास पर 8-10 लोगों ने हमला कर दिया है. मेरे 159 नार्थ एवेन्यू आवास पर 8-10 लोगों ने हमला कर दिया है.

Comments